LOADING...
रजनीकांत की 'जेलर 2' में तहलका मचाने को तैयार हैं शाहरुख खान, आया ये अपडेट
रजनीकांत की 'जेलर 2' के लिए तैयार हैं शाहरुख खान

रजनीकांत की 'जेलर 2' में तहलका मचाने को तैयार हैं शाहरुख खान, आया ये अपडेट

Apr 07, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार रजनीकांत आगामी 'जेलर 2' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती और शाहरुख खान जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इन नामों ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह जगाया हुआ है। नया अपडेट है कि 'जेलर 2' के लिए शाहरुख 5 दिनों की गहन शूटिंग का शेड्यूल शुरू करने वाले हैं। वहीं मोहनलाल ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।

किरदार

पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे शाहरुख खान

123 तेलुगु के मुताबिक, मोहनलाल ने 'जेलर 2' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। खबर है कि शाहरुख ने अपने हिस्से की शूटिंग के लिए अगले 5 दिन आवंटित किए हैं। उन्हें एक पुलिस वाले के किरदार में देखा जा सकता है। इससे पहले विजय सेतुपति ने 'जेलर 2' में अपने कैमियो पर मुहर लगाई थी। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह फिल्म में कैमियो करेंगे।

फिल्म

जल्द रिलीज की जाएगी 'जेलर 2' की शूटिंग

हाल ही में, रजनीकांत ने 'जेलर 2' पर अपडेट दिया था कि फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, "फिल्म (जेलर 2) अंतिम चरण में है। प्रोडक्शन हाउस इसकी रिलीज डेट की घोषणा करेगा।" बता दें, यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है जो 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा, मोहनलाल, शिवराजकुमार, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Advertisement