Page Loader
अबू धाबी में IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान
अबू धाबी में IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान

अबू धाबी में IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान

Aug 22, 2024
02:07 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। हर कोई उनसे रूबरू होना चाहता है। उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि कोई चाहकर भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता। अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) की मेजबानी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक IIFA की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट

इस दिन आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम 

अबू धाबी के यस आइलैंड में भारतीय सिनेमा का यह भव्य कार्यक्रम 6 और 7 सितंबर, 2024 को आयोजित होगा। इसका आयोजन अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। IIFA प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों का एक समूह है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकरों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसकी स्थापना विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई थी, जो एक इंटरनेशनल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है।

जानकारी

अनुपम खेर ने को-होस्ट किया था पहला IIFA अवॉर्ड 

पहला IIFA अवॉर्ड समारोह लंदन के मिलेनियम डोम में आयोजित किया गया था जो 24 जून, 2000 को हुआ था। इसे भारतीय मॉडल युक्ता मुखी और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने को-होस्ट किया था। दुनियाभर के दर्शकों के लिए यह एक बड़ा कार्यक्रम होता है।

शाहरुख

ये हैं शाहरुख की आगामी फिल्में 

शाहरुख के लिए 2023 काफी अच्छा रहा है। 'पठान' और 'जवान' के बाद किंग खान की पिछले साल की तीसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। अब शाहरुख के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख, सलमान खान के साथ यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' लेकर आने वाले हैं। वह अपनी सुहाना खान के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।