शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने शादी में निभाई 'जूता चुराई' रस्म, देखें मजेदार वीडियो
क्या है खबर?
शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह किसी आगामी परियोजना को लेकर नहीं, बल्कि अपनी मौज-मस्ती के कारण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दरअसल हाल ही में आर्यन अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी समारोह का हिस्सा बने। यही नहीं, उन्होंने शादी के दौरान 'जूता चुराई' की रस्म में भी हिस्सा लिया, जिसके चलते दोस्तों के साथ उनकी मजेदार हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो
दोस्त के जूते को संभालते दिखे आर्यन
शादी के आयोजिकों द्वारा साझा किए वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन ने अपने हाथ में दोस्त का जूता पकड़ा है। वह ध्यान देते हैं कि कहीं रस्म के अनुसार दूल्हे की सालियां जूतों को न चुरा लें। वहां मौजूद अन्य लोगों संग उनकी छीना-झपटी होती है। इस दौरान आर्यन का संतुलन बिगड़ता है, लेकिन वह जूतों को अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Lafda between Aryan Khan and others....pic.twitter.com/oibVWBnRgk
— Reality hurt (@anekmemees) April 23, 2026