
'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पहली स्क्रीनिंग के बाद जोड़े गए 300 शो
क्या है खबर?
अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' आज (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पहले दिन के पहले शो के बाद करीब 300 शोज और बढ़ाए गए हैं।
अब 'पठान' किसी भी हिंदी रिलीज की तुलना में सबसे अधिक स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली फिल्म बन गई है।
यह फिल्म दुनियाभर में 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इनमें से 2,500 विदेश में और भारत में 5,500 स्क्रीन्स हैं।
पठान
'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया
'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन ही 40-45 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
यह शाहरुख की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें सुबह 6 बजे के शो है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' में जहां एक ओर शाहरुख एक जासूस की भूमिका में हैं, वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई देंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें ट्वीट
UNPRECEDENTED: ‘PATHAAN’ SHOWS INCREASED, SCREEN COUNT ALL-TIME HIGHEST [HINDI]… #Pathaan has taken #BO by storm… 300 shows increased by exhibitors right after first show.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2023
Total screen count now is 8,000 screens *worldwide*… #India: 5,500 screens, #Overseas: 2,500 screens. pic.twitter.com/Q1Vhamoumm