Page Loader
शाहरुख खान की यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे 
शाहरुख खान की यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान की यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे 

Apr 02, 2025
12:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'डर' हिंदी सिनेमा की यादगार और सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 24 दिसंबर, 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ सनी देओल और जूही चावला जैसे सितारे नजर आए थे। अब लगभग 32 साल बाद शाहरुख की फिल्म 'डर' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए जानें कब।

डर

अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें फिल्म 

'डर' को 4 अप्रैल, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। PVR सिनेमा ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'उसका प्यार जुनूनी है, उसका जुनून खतरनाक है और उसकी कहानी वापस आ गई है। 'डर' में शाहरुख का शानदार अभिनय किसे याद नहीं है? हम इसे वापस ला रहे हैं।' 'डर' ने बॉक्स ऑफिस पर 21.28 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि फिल्म का बजट 3.30 करोड़ रुपये है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपल्बध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर