Loading...
उदयपुर की एक शादी में लुंगी पहनकर झूमे शाहरुख खान, डांस का वीडियो वायरल
शाहरुख खान के डांस का वीडियो आया सामने

उदयपुर की एक शादी में लुंगी पहनकर झूमे शाहरुख खान, डांस का वीडियो वायरल

Nov 26, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

शादियों के सीजन में शाहरुख खान भी अपनी मौजूदगी से रंग जमाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह उदयपुर में हुई एक निजी शादी समारोह का जमकर लुत्फ उठाते दिखे। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के चर्चित गाने 'लुंगी डांस' पर लुंगी पहनकर डांस भी किया और 'ओम शांति ओम' वाली यादगार स्पीच दी। फिलहाल, दूल्हा-दुल्हन की पहचान अभी नहीं बताई गई है।

समारोह

शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ भी थिरके शाहरुख

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, शाहरुख को नीले रंग के वेलवेट सूट में देखा जा सकता है। उसके ऊपर से उन्होंने सफेद रंग की लुंगी बांध रखी है।

इस दौरान उन्होंने दूल्हा-दुल्हन और अन्य मेहमानों के साथ जमकर डांस किया।

एक अन्य वीडियो में, वह मंच पर खड़े होकर अपने यादगार डायलॉग 'कितनी शिद्दत से तुम्हें पाने की कोशिश की है' को रीक्रिएट करते दिखते हैं।

उनका यह दिलचस्प अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अन्य वीडियो

ADVERTISEMENT