Page Loader
'पठान': रूस और CIS देशों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म
रूस और CIS देशों में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' (तस्वीर: ट्विटर/@yrf)

'पठान': रूस और CIS देशों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म

Jul 13, 2023
03:02 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,050 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जबकि भारत में 'पठान' 525 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही। अब 'पठान' ने रूस और कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को 3,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

पठान

जापान में भी रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान'

यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'पठान' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ जीवन से भी बड़ा तमाशा। पठान (रूसी डब संस्करण) अब रूस और CIS के सिनेमाघरों में देखें।' इससे पहले 'पठान' 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पठान' लगभग 8 साल बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। बता दें, 1 सितंबर, 2023 को 'पठान' जापान में रिलीज होगी।