शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खरीदी 3 संपत्तियां, कीमन सुन लगेगा झटका
क्या है खबर?
शाहरुख खान इन दिनों एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने रियल एस्टेट में बड़ा सौदा करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। CRE मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, पूजा ने पति हितेश प्रकाश गुरनानी और पिता पिता मोहन सेओराम ददलानी के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में 3 संपत्तियों की खरीद की है। इसके लिए उनकी ओर से करोड़ों रुपये की रकम को चुकाया गया है।
कीमत
इतने करोड़ रुपये की कीमत में खरीदे अपार्टमेंट
पूजा ने तीनों अपार्टमेंट को खरीदने के लिए कुल 38.21 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट कार्टर रोड पर वरुण नामक इमारत में स्थित हैं, जहां फिलहाल पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित इन यूनिट्स को लोटस डेवलपर्स की सहायक कंपनी, ट्रिक्शा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया है। दस्तावेज के अनुसार, पूजा ने एक अपार्टमेंट खरीदा, जबकि उनके पति और पिता ने एक-एक यूनिट खरीदी है।
पंजीकरण
इसी महीने हुआ पंजीकरण
प्रत्येक अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,511.15 वर्ग फुट है, जिसमें 81.16 वर्ग फुट की बालकनी शामिल है। तीनों संपत्ति का कुल क्षेत्रफल लगभग 4,776 वर्ग फुट बताया जाता है। साथ में 6 कार पार्किंग स्थल भी दिए गए हैं। लेन-देन का आधिकारिक पंजीकरण 21 अप्रैल, 2026 को हुआ है। इसमें 2.16 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 90,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। चूकि इमारत का निर्माण कार्य चालू है, इसलिए दिसंबर, 2028 तक कब्जा मिलने की उम्मीद है।