शाहरुख खान ने पलटी बाजी, ब्रांड वैल्यू में बने किंग; रणवीर सिंह-विराट कोहली को छोड़ा पीछे
शाहरुख खान ने क्रॉल की 2025 इंडिया सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनकी ब्रांड वैल्यू अब 17.79 करोड़ रुपये हो गई है।
पिछले साल वे तीसरे नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने रणवीर सिंह और विराट कोहली दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
रणवीर अब 16.29 करोड़ की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 15.84 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
टॉप 25 सेलिब्रिटीज की कुल वैल्यू में 3.7 प्रितिशत की गिरावट
सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी ने भी टॉप 5 में जगह बनाई है। उनकी ब्रांड वैल्यू क्रमशः 12.59 करोड़ और 11.53 करोड़ रही।
एक तरफ जहां भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटीज की कुल वैल्यू 2025 में 3.7 प्रतिशत घटकर 2 अरब पर आ गई है, वहीं दूसरी ओर शाहरुख की वैल्यू में 22 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की गई है।
यह उछाल उनके ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट करने से आया है। 2024 में उनके 28 ब्रांड एंडोर्समेंट थे, जो 2025 में बढ़कर 36 हो गए।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिजिटल एंडोर्समेंट का हिस्सा भी काफी बढ़ा है। अनन्या पांडे 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं और सामंथा रूथ प्रभु 21वें नंबर पर आ गई हैं।