NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान '50 महानतम अभिनेताओं' की सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बने
    अगली खबर
    शाहरुख खान '50 महानतम अभिनेताओं' की सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बने
    महान अभिनेताओं की सूची में शामिल हुए किंग खान

    शाहरुख खान '50 महानतम अभिनेताओं' की सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बने

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 21, 2022
    11:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' माने जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    उन्होंने अपने 30 साल के फिल्मी सफर में कई यादगार फिल्में दीं, जिन्होंने न केवल उनके चाहने वालों, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री पर भी गहरी छाप छोड़ी है।

    शायद यही कारण है कि बॉलीवुड के बेताज बादशाह के लाखों-करोड़ों फैंस हैं और उनकी इसी फैन फॉलोइंग का नतीजा है कि आज उनका नाम '50 बेहतरीन अभिनेताओं' की सूची में शामिल किया गया है।

    जानकारी

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ शाहरुख का नाम हुआ शामिल

    मशहूर ब्रिटिश मैगजीन एम्पायर मैगजीन ने 'अब तक के 50 बेहतरीन अभिनेताओं' की सूची जारी की है।

    इस सूची में टॉम क्रूज, मार्लन ब्रैंडो, टॉम हैंक्स और केट विंसलेट जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख इस सूची में शामिल होने वाले भारत के इकलौते अभिनेता हैं।

    बता दें कि सूची में शाहरुख का नाम उनके दशकों लंबे करियर की कुछ उल्लेखनीय भूमिकाओं का हवाला देते हुए शामिल किया गया है।

    जानकारी

    शाहरुख के इन किरदारों को बताया यादगार

    मैगजीन द्वारा शाहरुख के कुछ बेहतरीन किरदारों का भी जिक्र किया गया।

    इसमें करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से राहुल खन्ना और 'माई नेम इज खान' से रिजवान खान, संजय लीला भंसाली की 'देवदास' से देवदास मुखर्जी और आशुतोष गोवारिकर की 'स्वदेस' से मोहन भार्गव का नाम शामिल है।

    इतना ही नहीं, मैगजीन ने अभिनेता की तारीफ करते हुए लिखा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह नहीं कर सकते।'

    सूची

    शाहरुख के फेमस डॉयलाग का भी जिक्र

    मैगजीन ने अभिनेता के बारे में लिखा कि शाहरुख का करीब चार दशकों का बेहतरीन करियर है। पूरी दुनिया में उनके अरबों फैंस हैं। अपनी लाजवाब शैली के चलते ही वो ऐसा कर सकते हैं। वे लगभग हर जॉनर में सफल हैं, ऐसा कुछ भी नहीं जो वह नहीं कर सकते।

    'जब तक है जान' से शाहरुख के फेमस डॉयलाग "हर दिन जीवन हमें थोड़ा मारता है। एक बम आपको केवल एक बार मारेगा" का भी जिक्र किया गया है।

    जानकारी

    शाहरुख समेत सूची में शामिल कई अभिनेताओं को नहीं मिला ऑस्कर

    सूची में शामिल 50 अभिनेताओं में आठ कलाकारों को अभी तक ऑस्कर नहीं मिला है। इसमें शाहरुख, मैरिलिन मुनरो, टॉम क्रूज, तोशीरो मिफ्यून, मिशेल योह, टॉम हार्डी, ग्रेटा गार्बो, मिशेल विलियम्स और फ्लोरेंस प्यू का नाम शामिल है।

    वर्कफ्रंट

    शाहरुख की इन फिल्मों का है दर्शकों को इंतजार

    शाहरुख की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अगले साल जनवरी में अभिनेता की फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है।

    इस फिल्म में अभिनेता के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

    वहीं, जून में शाहरुख की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए तमिल अभिनेत्री नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

    इसके बाद दिसंबर में उनकी 'डंकी' रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    टॉम क्रूज़

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, साथ थीं लाखों रुपये की घड़ियां- रिपोर्ट मुंबई
    शाहरुख की 'डंकी' सऊदी अरब में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी सऊदी अरब
    शाहरुख-दीपिका की फिल्म 'ओम शांति ओम' फिर से हुई 20 शहरों में रिलीज दीपिका पादुकोण
    सुहाना के साथ दिखने वाली आलिया छिब्बा कौन हैं? जानिए क्या है खान परिवार से रिश्ता सुहाना खान

    बॉलीवुड समाचार

    अलविदा 2022: लता मंगेशकर से लेकर केके तक, इस साल मनोरंजन जगत ने खोए ये कलाकार लता मंगेशकर
    अमिताभ बच्चन और विजय सेतुपति की 'WHO' की शूटिंग मार्च में होगी शुरू अमिताभ बच्चन
    रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब रकुल प्रीत सिंह
    'गोविंदा नाम मेरा' रिव्यू: बेदम कहानी और कॉमेडी के नाम पर मजाक है फिल्म विक्की कौशल

    टॉम क्रूज़

    अंतरिक्ष में जाकर फिल्म शूट करेंगे टॉम क्रूज, NASA ने किया कंफर्म नासा
    स्टंट से बर्बाद हुआ 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का सेट, 20 करोड़ रुपये में किया था तैयार हॉलीवुड समाचार
    इस साल रिलीज होने जा रही हैं हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में प्रियंका चोपड़ा
    कोरोना के कारण 2023 तक के लिए टली टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025