Page Loader
शाहरुख खान ने अपना चेहरा छिपाते हुए पैपराजी को किया अनदेखा, वीडियो वायरल
शाहरुख खान ने छिपाया अपना चेहरा

शाहरुख खान ने अपना चेहरा छिपाते हुए पैपराजी को किया अनदेखा, वीडियो वायरल

Jun 03, 2024
02:48 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। दरअसल, शाहरुख इटली में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी से वापस मुंबई लौट आए हैं। उन्हें मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा छिपाते हुए वहां मौजूद सभी पैपराजी को अनदेखा कर दिया। उनकी सुरक्षा टीम उन्हें छतरी से ढकती हुई दिखाई दी। इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

शाहरुख

ये हैं शाहरुख की आगामी फिल्में 

शाहरुख, सलमान खान के साथ यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' लेकर आने वाले हैं, वहीं एटली 'जवान 2' पर भी मुहर लगा चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म 'किंग' का हिस्सा हैं। इसके एक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।