NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी
    अगली खबर
    शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी
    शाहरुख खान 'जवान' के प्रचार के लिए अपनाएंगे ये रणनीति

    शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 07, 2023
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर जिस तरह से उनके प्रशंसक उत्साहित थे, वही उत्साह उनकी फिल्म 'जवान' को लेकर भी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन यह फिल्म ट्रेंड करती है।

    फिल्म से कलाकाराें के पोस्टर, टीजर और 1 गाना रिलीज हो चुका है।

    अब खबर है कि शाहरुख अपनी इस फिल्म का प्रचार बिल्कुल वैसे ही करेंगे, जैसे उन्होंने 'पठान' के लिए किया था। प्रचार-प्रसार का तरीका एक ही रहने वाला है।

    योजना

    मीडिया काे कोई इंटरव्यू नहीं देंगे शाहरुख

    'जवान' की रिलीज में बस 1 महीने का समय बचा है। कोई मार्केटिंग नहीं। प्रचार की कोई तैयारी नहीं। शाहरुख की योजना है कि इस फिल्म का भी 'पठान' वाले स्टाइल में प्रचार करेंगे। मतलब यह कि प्रमोशन करेंगे ही नहीं।

    वह मीडिया को इंटरव्यू देने से पहले ही मना कर चुके हैं। हालांकि, बीच-बीच में ट्विटर पर AskSRK सेशन जरूर करेंगे, जो हाल-फिलहाल में उन्होंने किया भी। दरअसल, उनकी यही रणनीति 'पठान' के लिए काम कर गई थी।

    विश्वास

    शाहरुख को है अपने स्टारडम और फिल्म पर पूरा भरोसा

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, शाहरुख ने 'पठान' की रिलीज से पहले कोई इंटरव्यू नहीं दिया, बावजूद इसके फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। यही चीज वह 'जवान' के साथ भी दोहराने जा रहे हैं।

    'जवान' के निर्माता और खुद शाहरुख को भी पूरा भरोसा है कि इंटरव्यू दिए बिना भी लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएंगे।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि 'जवान' के प्रचार के लिए कोई इवेंट नहीं रखा गया है। कार्यक्रम होने हैं, लेकिन इनमें सवाल-जवाब की गुंजाइश नहीं होगी।

    चर्चा

    एकतरफा बातचीत करेंगे शाहरुख

    शाहरुख इवेंट में आएंगे। एकतरफा बातचीत करेंगे। हो गया प्रमोशन। फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में शाहरुख ट्विटर पर अपना #AskSRK सेशन करते रहेंगे, क्योंकि वह सीधे अपने प्रशंसकाें से जुड़ते हैं। उनके सवालों के जवाब देते हैं और उनके जवाब से ही खबरें बन जाती हैं।

    बताया जा रहा है कि 'जवान' का कंटेंट तगड़ा है। इससे जुड़ी दूसरी जानकारियां नियमित अंतराल पर बाहर आती रहेंगी।

    अब तक फिल्म का टीजर और एक गाना बाहर आया है।

    जानकारी

    'पठान' ने लौटाई थी बॉलीवुड की रौनक

    इस साल जनवरी में आई 'पठान' ने बॉलीवुड की रौनक लौटा दी। देशभर में फिल्म के शो हाउसफुल रहे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1,050 करोड़ रुपये कमाए।

    रिलीज तारीख

    7 सितंबर को रिलीज हाे रही 'जवान'

    'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में काम कर रहे कलाकार भी दमदार हैं। इसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय मेहमान भूमिका में हैं।

    इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

    यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    पठान फिल्म
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी सुहाना, सुजॉय घोष ने संभाली निर्देशन की कमान  सुहाना खान
    'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास? जवान फिल्म
    शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 36 करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स  जवान फिल्म
    थिएटर के दिनों में ऐसे थे शाहरुख खान, किशोरावस्था में ही कहा था- बनूंगा स्टार बॉलीवुड समाचार

    जवान फिल्म

    क्या शाहरुख खान की 'जवान' की कहानी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आखिरी रास्ता' से है प्रेरित? शाहरुख खान
    'जवान' से पहले शाहरुख ने इन फिल्मों में किया डबल रोल, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज तारीख फिर टली, फिल्म 'आदिपुरुष' पर भी पड़ेगा असर- रिपोर्ट शाहरुख खान
    रणबीर कपूर की गुजारिश पर शाहरुख खान ने बढ़ाई 'जवान' की रिलीज डेट, मिली ये जानकारी रणबीर कपूर

    पठान फिल्म

    सिनेमाघरों में इस हफ्ते मनाया जाएगा 'पठान वीक', 110 रुपये में उठा पाएंगे फिल्म का लुत्फ  शाहरुख खान
    शाहरुख खान को 'पठान' में पसंद नहीं आई ये बात, खुद किया खुलासा शाहरुख खान
    'पठान' बांग्लादेश में होगी रिलीज, 8 साल बाद पड़ोसी देश में दस्तक देगी कोई भारतीय फिल्म  शाहरुख खान
    'पठान' ने हासिल किया नया मुकाम, 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई फिल्म शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से 'कालकूट' तक, इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज वेब सीरीज
    धनुष की 'कैप्टन मिलर' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  धनुष
    राजवीर देओल की 'दोनों' का नया पोस्टर जारी, पालोमा ढिल्लों की भी दिखी झलक  राजवीर देओल
    जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच संजय दत्त
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025