
शाहरुख खान को मुंबई हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो हो रहा वायरल
क्या है खबर?
अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में किंग खान को मुंबई हावई अड्डे पर देखा गया।
वह अबू धाबी में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स, 2024 के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, इस दौरान शाहरुख अपने प्रशंसकों के बीच बुरी तरह फंस गए।
भारी सुरक्षा होने के बावजूद अभिनेता को वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। वीडियो में उनका नाम चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The One & Only @iamsrk 👑 lands in #Abudhabi airport✈️#SRK #ShahRukhKhan𓀠 pic.twitter.com/WTdt3ujqSz
— SRK WARANGAL HUB (@SrkWarangalHub) September 26, 2024
कार्यक्रम
विक्की कौशल के साथ करेंगे कार्यक्रम की मेजबानी
शाहरुख अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) की मेजबानी विक्की कौशल और करण जौहर के साथ करने वाले हैं।
अबू धाबी के यस आइलैंड में भारतीय सिनेमा का यह भव्य कार्यक्रम 6 और 7 सितंबर, 2024 को आयोजित होगा। इसका आयोजन अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा।
काम के मोर्चे पर बात करें तो शाहरुख आने वाले दिनों में फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।