Page Loader
'कल हो ना हो' एक बार फिर सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे
सिनेमाघरों में फिर रिलीज हो रही शाहरुख खान की ये सुपरहिट फिल्म (तस्वीर: एक्स/@SRKUniverse)

'कल हो ना हो' एक बार फिर सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे

Nov 12, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल हो ना हो' को 28 नवंबर, 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म ने भारत में 38.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारों ने अभिनय किया था। अब लगभग 21 साल बाद 'कल हो ना हो' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

कल हो ना हो

धर्मा प्रोडक्शंस ने दी जानकारी

'कल हो ना हो' को 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शंस ने इस खबर की जानकारी और लिखा, 'लाल अब सबके दिल का हाल है', होने वाला अब कमाल है। 'कल हो ना हो' 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' यश जौहर इस फिल्म के निर्माता थे। राजपाल यादव और दारा सिंह भी फिल्म का हिस्सा थे, वहीं संजय कपूर, काजोल और रानी मुखर्जी का इसमें कैमियो था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर