Page Loader
शाहरुख खान ने 'छैया-छैया' और 'झूमे जो पठान' गाने पर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल
शाहरुख खान ने 'छैया-छैया' गाने पर किया डांस (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान ने 'छैया-छैया' और 'झूमे जो पठान' गाने पर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Dec 05, 2024
02:04 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया और मंच पर चार चांद लगा दिए। इस कार्यक्रम से शाहरुख के कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शाहरुख को 'छैया छैया' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, वहीं अन्य वीडियो में किंग खान 'झूमे जो पठान' गान पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

नया लुक

अनिल कपूर से हो रही शाहरुख की तुलना 

इस कार्यक्रम में शाहरुख का नया लुक देखने को मिला, जो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'उम्र के साथ जवान हो रहे हैं शाहरुख।' एक अन्य ने लिखा, 'नया लुक बहुत अच्छा लग रहा है।' कुछ लोग शाहरुख के नए लुक की तुलना दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के लुक से कर रहे हैं। दरअसल, अनिल और शाहरुख का हेयरस्टाइल मिलता-जुलता है।

ट्विटर पोस्ट

शाहरुख का नया लुक भी वायरल