'किंग' के साथ तय समय पर तहलका मचाने आएंगे शाहरुख खान, अटकलों पर लगा विराम
क्या है खबर?
शाहरुख खान साल 2023 में लगातार 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में (जवान, पठान और डंकी) देने के बाद से बड़े पर्दे से गायब चल रहे हैं, लेकिन इ स साल के अंत में इंतजार खत्म होगा। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' इस साल क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों का रुख करेगी। हालांकि, कुछ समय से इसकी रिलीज टलने की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा हुआ था, लेकिन शाहरुख ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला।
प्रतिक्रिया
फैंस से बातचीत में शाहरुख ने कर दिया स्पष्ट
शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। देखते ही देखते उनके तमाम फैंस जुट गए और उनके साथ सवालों का सिलसिला शुरू कर दिया।
एक यूजर ने पूछा, 'सर किंग का कुछ अपडेट दो...3 साल पहले आखिरी फिल्म देखी थी आपकी थिएटर में...और कितना तरसाओगे एक ट्रेलर के लिए ही?'
इस पर शाहरुख ने लिखा, 'अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा, अच्छी वाली बना रहा हूं...के दिल को तसल्ली मिले...सब आएगा...24 दिसंबर से पहले।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
फिल्म
दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए की गई बहुत मेहनत
शाहरुख ने बताया कि 'किंग' की शूटिंग के दौरान उन्हें कई चोटें आई थीं, जिसके कारण कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी। अब सब ठीक है।
उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म में हर चीज... ज्यादा से ज्यादा लोगों का मनोरंजन करने के लिए बहुत मेहनत की गई है। एक्शन, गाने, कलाकार और हां, मेरे बाल भी!!!'
बता दें, 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। इसमें अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार मौजूद हैं।