Loading...
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' शूटिंग के आखिरी चरण में पहुंची, इन जगहों पर होगा फिल्मांकन

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' शूटिंग के आखिरी चरण में पहुंची, इन जगहों पर होगा फिल्मांकन

Jul 21, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' इस साल के आखिर में रिलीज होगी। ताजा अपडेट है कि फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर चुकी है और इसके लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग की योजना बनानी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के अंतिम चरण के लिए अमेरिका और दक्षिण अमेरिका प्रमुख दावेदारों के रूप में शामिल है। फिलहाल फिल्म की टीम इन जगहों पर संभावित लोकेशन की तलाश कर रही है।

उम्मीद

अगस्त में शूटिंग करने की बन रही योजना

मिड-डे के मुताबिक, 'किंग' की शूटिंग के लिए टीम फिलहाल अमेरिका में है और संभावित लोकेशन तलाश रही है। प्रोडक्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।

टीम के बाकी बचे सीक्वेंस की शूटिंग के लिए निर्देशक की टीम दक्षिण अमेरिका के कुछ चुनिंदा देशों का दौरा भी कर सकती है।

हालांकि अभी तक किसी लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर सब कुछ योजना के हिसाब से रहा तो शूटिंग अगस्त में हो सकती है।

रिलीज

क्रिसमस पर मिलेगा 'किंग' का तोहफा

'किंग' दर्शकों के साथ-साथ खान परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसमें पहली बार सुहाना खान अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगी। पिता-बेटी की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी समेत कई सितारे इस परियोजना का हिस्सा हैं।

शाहरुख अभिनीत ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ADVERTISEMENT