LOADING...
धर्मेंद्र के साथ रोमांस करने पर बोलीं शबाना आजमी- करण जौहर के पास कुछ खास है
धर्मेंद्र संग रोमांस करेंगी शबाना आजमी

धर्मेंद्र के साथ रोमांस करने पर बोलीं शबाना आजमी- करण जौहर के पास कुछ खास है

Feb 22, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म 'वॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी जोड़ी पर बात की है।

बयान

आपको यह देखकर बहुत मजा आएगा- शबाना

एक पोर्टल से बातचीत में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में शबाना ने कहा, "करण जौहर हिंदी फिल्मों के एक समर्पित प्रशंसक हैं। फिल्म में मेरे और धर्मेंद्र के किरदार के बीच रोमांस, हिंदी फिल्मों की छोटी-छोटी कहानियों पर आधारित है। करण जो ला रहे हैं, आपको वह देखकर बहुत मजा आएगा। मैं अभी ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन यह बेहद दिलचस्प होने वाला है। करण के पास कुछ खास है।"

फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की है मुख्य भूमिका

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। 2019 की फिल्म 'गली बॉय' के बाद अब फिर से इस फिल्म में दोनों की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना के अलावा जया बच्चन के होने की भी चर्चा है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म से लंबे समय बाद करण ने निर्देशन में वापसी की है। उन्होंने पिछली बार 2016 की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।

Advertisement

अन्य प्रोजेक्ट

इन प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं शबाना

शबाना के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो वह शेखर कपूर की फिल्म 'वॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' में नजर आएंगी। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन भी नजर आएंगी। वह स्टीवन स्पीलपर्ग की वेब सीरीज 'हेलो' में काम कर रही हैं। शबानी फरहान अख्तर की वेब सीरीज का भी हिस्सा हैं। वह विकास खन्ना की एक फिल्म में शेफ का किरदार निभा रही हैं। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है।

Advertisement

शबाना आजमी

कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं शबाना

शबाना की पहली हिंदी फिल्म श्याम बेनेगल की 'अंकुर' थी। यह फिल्म 1974 में आई थी। शबाना ने 1973 में ही फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। शबाना कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। 1998 में शबाना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2012 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया।

Advertisement