
शबाना आजमी को पसंद आई रत्ना पाठक की 'धक धक', बताया दिल छू लेने वाली फिल्म
क्या है खबर?
फिल्म 'धक धक' पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में है। इसमें फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक, दीया मिर्जा और संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
अब इससे पहले बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने 'धक धक' की कहानी और सभी कलाकारों की अदाकारी की तारीफ की है।
उन्होंने 'धक धक' को दिल छू लेने वाली फिल्म बताया है।
नोट
कितनी दिल छू लेने वाली कहानी है- शबाना आजमी
शबाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धक धक' का एक पोस्टर साझा किया है।
कलाकारों की अदाकारी की तारीफ में उन्होंने लिखा, 'महिला संबंधों के बारे में कितनी दिल छू लेने वाली फिल्म है। टीम को बधाई। रत्ना शानदार हैं। दीया मिर्जा का के कमजोर किरदार में भी उनकी मजबूती चमकती है। फातिमा सना शेख उत्साही हैं। संजना सांघी मजाकिया और प्यारी हैं। फिल्म जरूर देखें। निर्देशक तरूण डुडेजा को बहुत शुभकामनाएं।'