LOADING...
कॉमेडी शो में बयान से बवाल, सेजल पवार को 15 दिन की जबरन छुट्टी पर भेजा
सेजल पवार के खिलाफ सख्त एक्शन

कॉमेडी शो में बयान से बवाल, सेजल पवार को 15 दिन की जबरन छुट्टी पर भेजा

Jun 13, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

प्रणित मोरे के एक लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी शो में 'पुरुष की लाश' को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सेजल पवार विवादों में घिर गई हैं। बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। अब अस्पताल प्रशासन ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, विभागीय जांच जारी रहने के बीच सेजल को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों की जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई

सोशल मीडिया पर बवाल के बाद एक्शन

शो के दौरान विवादित टिप्पणी करने के मामले में KEM अस्पताल और सेठ GS मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल प्रशासन ने MBBS की छात्रा सेजल पवार को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों की 'जबरन छुट्टी' पर भेज दिया है। ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनके उस वीडियो के वायरल होने और मचे बवाल के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

कदम

परिजनों से बातचीत के बाद परिवार को सौंपा

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद सेजल के माता-पिता को संस्थान में बुलाया गया। प्रशासन और परिवार के बीच लंबी बातचीत के बाद उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। संस्थान द्वारा की गई शुरुआती जांच में ये पुष्टि हो गई है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही लड़की कोई और नहीं, बल्कि मेडिकल छात्रा सेजल पवार ही हैं। इस पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन ने उनके खिलाफ ये सख्त कदम उठाया है।

Advertisement

सलाह

सेजल के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने दी काउंसलिंग की सलाह

संस्थान ने साफ कर दिया है कि 15 दिनों की जबरन छुट्टी के दौरान सेजल पवार को KEM अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज या हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध और विवाद को देखते हुए उनके मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। इसी कारण उन्हें काउंसलिंग कराने की सलाह दी गई है, ताकि वो इस घटना और जनता के गुस्से से उत्पन्न तनाव या अवसाद से बच सकें।

Advertisement

शिकंजा

आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सेजल पर FIR

विवाद तब शुरू हुआ, जब सेजल ने प्रणित के शो के दौरान पुरुषों के शवों के गुप्त अंगों के आकार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया। मामले में कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के आरोप में प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, सेजल पवार और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज कर समन जारी किया है।

Advertisement