Loading...
टीवी शो होस्ट करके करोड़ों कमाते हैं ये सितारे, कौन है सबसे ज्यादा फीस लेने वाला?
टीवी पर शो होस्ट करने के लिए करोड़ों वसूलते हैं ये सितारे

टीवी शो होस्ट करके करोड़ों कमाते हैं ये सितारे, कौन है सबसे ज्यादा फीस लेने वाला?

Sep 03, 2026
08:07 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने टीवी की दुनिया में कदम रखा है। वह मशहूर शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय ने सोनी के साथ 15 एपिसोड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इसके लिए मोटी फीस ली है। ऐसे में आइए जानते हैं अजय के अलावा उन सेलेब्स के बारे में, जो टीवी शो होस्ट करने के लिए भारी रकम लेते हैं।

#1 & #2

सलमान खान और अमिताभ बच्चन

सलमान खान टीवी शो होस्ट करने के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। उन्हें 'बिग बॉस 20' को होस्ट करने के लिए 15 करोड़ रुपये प्रति हफ्ता फीस मिलेगी। ऐसे में 4 महीने में वो कुल 250 करोड़ रुपये फीस वसूलेंगे।

मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता उन्हें इस सीजन के लिए हर हफ्ते 15 से 20 करोड़ रुपये पीस दे रहे हैं।

#3 & #4

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

अजय फिल्मों के साथ-साथ अब टीवी में भी जलवा बिखेरने आ गए हैं। अब वो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में काम करने के लिए वो 90 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।

इस सूची में रोहित शेट्टी का नाम भी शामिल है। वो 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के लिए उन्हें 12 से 14 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने हाल ही में 'लॉकअप सीजन 2' को होस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में काम करने के लिए उन्हें एक एपिसोड के लगभग 30 से 40 लाख रुपये मिले हैं।

ADVERTISEMENT