जानिए 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के नए एपिसोड को कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के तीसरे सीजन का तीसरा एपिसोड 6 जुलाई, 2026 को भारत में आ रहा है। इसे अमेरिका में HBO पर दिखाए जाने के तुरंत बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का यह प्रीक्वल टार्गेरियन परिवार के गृहयुद्ध, जिसे 'डांस ऑफ द ड्रैगन्स' कहा जाता है, पर और गहराई से रोशनी डालेगा।
दर्शक अब और ज्यादा पारिवारिक ड्रामे और ड्रैगन्स का धमाकेदार एक्शन देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
टीजर में धोखे और बदलते रिश्तों के है संकेत
एपिसोड 3 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहं एपिसोड 2 खत्म हुआ था। राहेनीरा टार्गेरियन इस बार नेतृत्व के दबाव और मंडराते युद्ध के खतरे, दोनों को एक साथ झेलती नजर आएंगी।
नए टीजर्स में और ज्यादा हिंसा, अचानक होने वाले धोखे और बदलते समीकरणों की झलक मिली है, क्योंकि 'टीम ब्लैक' और 'टीम ग्रीन' सत्ता पर कबजे के लिए जोर-आजमाइश कर रही हैं।
भारत में इसके नए एपिसोड हर सोमवार को आएंगे। अगर आप इस ड्रैगन-केंद्रित सत्ता संघर्ष की हर खबर पर नजर रख रहे हैं।