सावन के सोमवार पर सुनें भगवान शिव के ये सुपरहिट बॉलीवुड गाने
क्या है खबर?
सावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद पावन माना जाता है। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठता है। ऐसे में सावन के सोमवार को आप अपनी गानों की सूची को शिव भक्ति के सुरों से सजाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये 5 भक्ति गीत आपके दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।
#1 & #2
'नमो नमो' और 'हर हर महादेव'
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'नमो नमो' सभी का पसंदीदा है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म के इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है। वहीं इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
फिल्म 'OMG 2' साल 2023 में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म का गाना 'हर हर महादेव' भगवान शिव पर बनाया गया है। इसे लोग खूब पसंद करते हैं।
#3 & #4
'कौन है वो' और 'बोलो हर हर हर'
'बाहुबली: द बिगिनिंग' का गाना 'कौन है वो' भगवान शिव की स्तुति है। इस लिए इसे सावन में सुना जाता है। इस गाने को कैलाश खेर ने गाया है। वहीं इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
साल 2016 में आई फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का गाना 'बोलो हर हर हर' शिव भक्ति की खास झलक दिखाता है। इसे मोहित चौहान, सुखविंदर सिंह, बादशाह और मेघा श्रीराम डाल्टन ने मिलकर गाया है।
जानकारी
#5 'बम लहरी'
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'शोर इन द सिटी' का गाना 'बम लहरी' भगवान शिव के भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। तुषार कपूर, सेंधिल राममूर्ति और निखिल द्विवेदी की फिल्म के इस गाने को कैलाश खेर ने गाया है।