रणबीर कपूर और साई पल्लवी, नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम और देवी सीता का किरदार निभाकर एक बड़ी जिम्मेदारी उठा रहे हैं।
उनके सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने कहा कि भगवान राम और सीता की भूमिका निभाई सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि हर किसी के मन में इन महान किरदारों की अपनी एक अलग ही छवि है।
यह फिल्म 2 हिस्सों में बन रही है, जिसका पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा।
'रामायण' का दूसरा भाग 2028 में आएगा
रणबीर और साई के अलावा, इस फिल्म में यश रावण के किरदार में दिखेंगे, रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल निभाएंगी और अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म का दूसरा भाग साल 2028 में रिलीज होने वाला है।