Page Loader
'सत्यप्रेम की कथा' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हुई, खर्च करने होंगे इतने रुपये 
अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kartikaaryan)

'सत्यप्रेम की कथा' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हुई, खर्च करने होंगे इतने रुपये 

Aug 10, 2023
09:58 am

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' को 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने भारत में 77.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक बटोरने में सफल रही। अब 'सत्यप्रेम की कथा' ने OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

OTT पर फिल्म

रेंट पर उपलब्ध है फिल्म 

'सत्यप्रेम की कथा' अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 349 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' को लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। इसका निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है। इसमें गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा द्वारा निर्मित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट