'सत्यप्रेम की कथा': 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
क्या है खबर?
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर से कियारा आडवाणी के साथ बनी है।
अब इस वीकेंड कार्तिक और कियारा, कपिल शर्मा का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रचार-प्रसार करते नजर आने वाले हैं।
अब गुरुवार (22 जून) को निर्माताओं ने इसका प्रोमो साझा किया है, जिसमें दोनों सितारे कपिल के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
सत्यप्रेम की कथा
29 जून को रिलीज होगी फिल्म
सोनी TV ने ट्विटर पर 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस सप्ताह रात 9:30 बजे, सोनी TV द कपिल शर्मा शो में, अच्छा यादव करेंगे कप्पू के घर आए मेहमानों का मनोरंजन अपने अंतरराष्ट्रीय चुटकुलों के साथ।'
'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इसमें गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव भी हैं।
इसका निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Iss weekend raat 9:30 baje, #SonyEntertainmentTelevision par #TheKapilSharmaShow mein, Accha Yadav karenge Kappu ke ghar aaye mehmaano ka manoranjan apne international jokes ke saath! 💥😂@kapilsharmaK9 @kikusharda @sumona24#TKSS pic.twitter.com/x24k8G66Bu
— sonytv (@SonyTV) June 22, 2023