NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / घर पर मृत पाई गईं 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री वैशाली ठक्कर, आत्महत्या करने की आशंका
    मनोरंजन

    घर पर मृत पाई गईं 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री वैशाली ठक्कर, आत्महत्या करने की आशंका

    घर पर मृत पाई गईं 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री वैशाली ठक्कर, आत्महत्या करने की आशंका
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 16, 2022, 04:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    घर पर मृत पाई गईं 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री वैशाली ठक्कर, आत्महत्या करने की आशंका
    घर पर मृत पाई गईं अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (फोटो: इंस्टाग्राम/@misstakkar_15)

    'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री वैशाली ठक्कर इंदौर स्थित अपने घर पर मृत पाई गई हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। खबरों की मानें तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामले में तेजाजी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पिछले साल सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने तोड़ दिया था रिश्ता

    वैशाली पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। पुलिस ने उनके शव को बरामद कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में लग गई है। अभिनेत्री ने पिछले साल अप्रैल में सगाई की थी। उन्होंने अपने होने वाले पति डॉक्टर अभिनंदन सिंह के नाम का भी खुलासा किया था। हालांकि सगाई के एक महीने बाद वैशाली ने बताया था कि वह अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी।

    हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं वैशाली

    वैशाली ने एक अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में वह काफी खुश नजर आ रही थीं। पांच दिन पहले ही उन्होंने एक फनी वीडियो भी शेयर किया था। वह वीडियो में गाना गाती हुई दिखी थीं। उन्होंने वीडियो में गुनगुनाया था, "दिल, जिगर, नजर क्या है, मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं।" टीवी जगत के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स उनके अचानक चले जाने से शोक में डूब गए हैं।

    यहां देखिए वैशाली ठक्कर का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by misstakkar_15 on October 16, 2022 at 3:05 pm IST

    वैशाली ने इन धारावाहिकों में किया था काम

    वैशाली टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी थीं। उन्होंने लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2015 में इस सीरियल के जरिए उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। इस शो में उन्हें संजना की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर अन्य कई धारावाहिकों में नजर आई थीं। उन्होंने 'सुपर सिस्टर' और 'मनमोहिनी 2' जैसे शोज में भी काम किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिए नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 पर संपर्क कर सकते हैं। आसरा नामक मुंबई की एक NGO भी अवसाद से घिरे लोगों की मदद करती है। इसका हेल्पलाइन नंबर 91-22- 27546669 है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस के हेल्पलाइन नंबर 080-26995000 से भी आपको मदद मिलेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    आत्महत्या
    सेलिब्रिटी की मौत
    टीवी जगत की खबरें

    आत्महत्या

    हॉस्टल में मृत पाया गया कैडेट ट्रेनी, 6 वायुसेना अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज बेंगलुरू
    पंजाब: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, जांच की मांग पंजाब
    कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी कांग्रेस समाचार
    मृत पाई गईं 29 वर्षीया अभिनेत्री दीपा, पुलिस को आत्महत्या का शक चेन्नई

    सेलिब्रिटी की मौत

    'द छेल्लो शो' के बाल कलाकार राहुल कोली का निधन, कैंसर से थे पीड़ित कैंसर
    दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन मुंबई
    राजू श्रीवास्तव के बाद अब कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने दी जानकारी दीपेश भान
    दिल्ली में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    'बिग बॉस 16' से हुआ पहला एलिमिनेशन, घर से हुई श्रीजिता डे की विदाई सलमान खान
    बिग बॉस 16: डॉक्टर का अपमान करने पर सलमान ने शालीन भनोट को सुनाई खरी-खोटी सलमान खान
    बिग बॉस 16: शालीन ने पूर्व पत्नी दलजीत कौर को कहा 'बेस्टफ्रेंड', दलजीत ने दिया जवाब सेलिब्रिटी गॉसिप
    एजाज खान और पवित्रा पूनिया ने कर ली सगाई, सामने आईं तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023