बॉडी शेमिंग पर सारा तेंदुलकर का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, लगाई जमकर क्लास
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने एक पैपराजी अकाउंट पर कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल, इस अकाउंट ने उनका एक एयरपोर्ट वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके बारे में 'बॉडी शेमिंग' वाली टिप्पणी लिखी गई थी।
इस पोस्ट में लिखा था, 'मोटी वाली सारा है। बगल वाली भाभी है।' इसमें सारा को मोटी कहकर संबोधित किया गया था और उनकी तुलना उनकी भाभी सानिया से की गई थी। इस बात पर तुरंत विवाद खड़ा हो गया।
सारा ने लगाई पैपराजी को फटकार
सारा ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'तहिर जासूस, तुम बहुत घिनौने हो। इसे पत्रकारिता नहीं कहते हैं। हमें अकेला छोड़ दो।'
अकाउंट द्वारा पोस्ट हटाए जाने के बाद भी, सारा अपने रुख पर अड़ी रहीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'तुम अपनी पोस्ट भले ही हटा दो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाते।'
इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा का पूरा साथ दिया और इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार की कड़ी आलोचना की।
क्या काम करती हैं सारा?
सारा सिर्फ सुर्खियों में रहने भर से ही नहीं जानी जातीं। वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का भी संचालन करती हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।
इसके साथ ही, वह मुंबई में अपनी पिलाटेस अकादमी के जरिए लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने का काम भी करती हैं।