सारा अर्जुन ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पर कसा था तंज? सामने आया सच
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सारा अर्जुन अचानक से विवादों में फंस गई हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसे लेकर दावा किया गया कि उन्होंने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पर तंज कसा है। पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले के तूल पकड़ लेने के बाद, सारा के पिता और अभिनेता राज अर्जुन ने इसपर सफाई दी है।
बयान
सारा अर्जुन एक्स पर एक्टिव नहीं
सारा के पिता अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वायरल पोस्ट फर्जी है। उनकी बेटी ने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार, एक फर्जी अकाउंट सारा के नाम से एक पोस्ट फैला रहा है जिसमें लिखा है, 'कोई नकारात्मकता नहीं, केवल धुरंधर।' स्पष्टीकरण के लिए बता दें- सारा ट्विटर (एक्स) पर नहीं हैं और वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं लिखेंगी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्ट
From Sara Arjun's Dad 🚨🔔 #DhurandharTheRevenge #ToxicTheMovie #Yash #Dhurandhar #SaraArjun #Yalina pic.twitter.com/HqvQS1fvrJ
— khanna (@cozybambii) March 8, 2026
मामला
जानिए क्या था पूरा मामला
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक', यह दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होनी थीं। हालांकि, 4 मार्च को 'टॉक्सिक' निर्माताओं ने ऐलान किया कि फिल्म की रिलीज तारीख को स्थगित किया जा रहा है। अब यश की फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। कुछ दिन बाद सारा के नाम का एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें लिखा था, 'नो टॉक्सिसिटी, ऑनली धुरंधर।' इसके बाद से अटकलें लगने लगी थीं कि 'धुरंधर' अभिनेत्री ने 'टॉक्सिक' निर्माताओं पर तंज कसा है।