LOADING...
'मधुबाला' के किरदार को निभाएंगी सारा अर्जुन, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बायोपिक
सारा अर्जुन करेंगी बायोपिक फिल्म

'मधुबाला' के किरदार को निभाएंगी सारा अर्जुन, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बायोपिक

Apr 22, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में लंबे समय से दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब तक कई खबरें आईं जिनमें बताया गया कि शरवरी वाघ या अनीत पड्डा इस किरदार को निभा सकती हैं। तमाम चर्चाओं के बाद, अब मधुबाला के किरदार के लिए 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन का नाम सामने आया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने उन्हें 'मधुबाला' की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया है।

निर्माण

जुलाई, 2026 से फिल्म का निर्माण शुरू होने की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, 'मधुबाला' की बायोपिक का निर्माण कार्य जुलाई, 2026 से शुरू हो सकता है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के निर्माता हाेंगे, जबकि जसमीत के. रीन इस परियोजना का निर्देशन करेंगी। बता दें, जसमीत ने आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'डार्लिंग्स' (2022) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। वह लंबे समय से इस परियोजना पर काम कर रही थीं, लेकिन बजट की कमी के कारण इसे रोक दिया गया था। अब बायोपिक में फिर तेजी आ गई है।

रिलीज

OTT पर रिलीज होगी बायोपिक

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस महत्वकांक्षी बायोपिक को सिनेमाघरों की बजाए, सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उतारा जाएगा। अन्य कलाकारों की कास्टिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है। इसके अलावा, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार की भूमिका कौन निभाता है। उधर 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी से सफलता के शिखर पर पहुंची सारा के फैंस भी उन्हें 'मधुबाला' के किरदार को जीवंत करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।

Advertisement