Page Loader
शाहरुख खान के साथ काम करके सातवें आसमान पर सान्या मल्होत्रा, कही यह बात
शाहरुख के साथ काम करके उत्साहित हैं सान्या मल्होत्रा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanyamalhotra_)

शाहरुख खान के साथ काम करके सातवें आसमान पर सान्या मल्होत्रा, कही यह बात

Sep 07, 2023
09:18 pm

क्या है खबर?

गुरुवार को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज हुई है और हर तरफ इसकी दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ कई महिला कलाकार नजर आई हैं। नयनतारा ने इससे बॉलीवुड में डेब्यू किया है, वहीं उनके साथ प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य और लहर खान ने स्क्रीन साझा किया है। शाहरुख के साथ काम करके सान्या सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इसकी खुशी जाहिर की है।

बयान 

यह केवल फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है- सान्या

'जवान' के लिए एक तरफ जहां शाहरुख की दीवानगी देखने को मिल रही है, वहीं इसकी महिला कलाकारों की खूब तारीफ भी हो रही है। पहले दिन सान्या फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद एक थिएटर के बाहर नजर आईं। उन्हें देखते ही प्रशंसकों और पपराजियों ने घेर लिया। 'जवान' के बारे में उन्होंने पपराजियों से कहा, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भावना है। जाइए और फिल्म देखिए। मुझे उम्मीद है आपको यह फिल्म पसंद आएगी।"

सपना 

पूरा हुआ शाहरुख के साथ काम करने का सपना

शाहरुख के साथ काम करना सान्या का सपना था। उनकी नई इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है। फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनकी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के दौरान का है। इसमें वह शाहरुख के लोकप्रिय पोज में नजर आ रही हैं। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी पूरी मेहनत से उनका यह वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख का गाना 'मितवा' सुनाई दे रहा है।

खुशी

इंस्टाग्राम पर दिखी सान्या की खुशी

इस वीडियो के कैप्शन के जरिए सान्या ने बताया कि उनका कितना बड़ा ख्वाब पूरा हुआ है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दंगल से जवान तक, इतनी शिद्दत से मैंने इसकी चाहत की है कि हर जर्रे ने इसे पूरा करने की साजिश की है। कहते हैं कि किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।' उनके इस पोस्ट पर फिल्मी हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सान्या का पोस्ट

किरदार

ऐसा है सान्या का किरदार

'जवान' में सान्या, शाहरुख के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्टंट करती नजर आई हैं। फिल्म में वह एक डॉक्टर की भूमिका में हैं, जो शाहरुख के किरदार के साथ मिलकर अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेती है। फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को भावुक करने वाला है। सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है। सान्या पिछली बार फिल्म 'कटहल' में दिखी थीं। अब वह विक्की कौशल के साथ 'सैम बहादुर' में नजर आएंगी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

सान्या मल्होत्रा ने 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'बधाई हो', 'पटाखा', 'पगलैट', 'लूडो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' को भी खूब सराहना मिली थी।