कार हादसे के बाद हार्ट अटैक से अभिनेता संतोष नायर का निधन, नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं आखिरी फिल्म
मनोरंजन
मलयालम फिल्म अभिनेता संतोष नायर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, केरल के पथानामथिट्टा जिले में उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में वे, उनकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
'मोहिन्याट्टम' नेटफ्लिक्स पर 8 मई को आएगी
नयर ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'इथु नजालुदे कथा' से की थी। इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जहां उन्होंने मुख्य भूमिकाओं से लेकर विलेन और कॉमेडी किरदारों तक सब कुछ निभाया। उनकी आखिरी फिल्म 'मोहिन्याट्टम' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, और यह 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में साईजू कुरुप और सूरज वेंजरमूडु भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।