Loading...
'लव एंड वॉर' का रिलीज से पहले धमाका, 300 करोड़ के सौदे से कमाया तगड़ा मुनाफा
'लव एंड वॉर' ने अपने थिएट्रिकल अधिकार बेचे

'लव एंड वॉर' का रिलीज से पहले धमाका, 300 करोड़ के सौदे से कमाया तगड़ा मुनाफा

Oct 01, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। भंसाली प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट और विक्की कौशल मुख्य किरदारों में हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान करके दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। अब खबर है कि इसके वितरण अधिकार हासिल करने के लिए फिल्म जगत में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। इसी की बदौलत निर्माताओं ने रिलीज से पहले भारी मुनाफा कमाया है।

सौदा

300 करोड़ में बिके 'लव एंड वॉर' के वैश्विक अधिकार

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल अधिकार 300 करोड़ रुपये में बिके हैं।

सूत्र ने कहा, "यह एक वैश्विक डील है और पेन मरुधर 2027 की सबसे बड़ी फिल्म को जनवरी में रिलीज करने जा रहे हैं। पर्दे के पीछे काफी बोली-प्रक्रिया चली और संजय लीला भंसाली को पेन मरुधर से सबसे अच्छी कीमत मिली है।"

सूत्र ने बताया कि पेन मरुधर और सभी हितधारकों को भरोसा है कि वे फिल्म से इससे भी बड़ा मुनाफा कमाएंगे।

फिल्म

सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है 'लव एंड वॉर'

सूत्र ने आगे कहा, "रणबीर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं, और आलिया व विक्की के शानदार सहयोग से 'लव एंड वॉर' भंसाली की अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। यह 300 करोड़ रुपये के थिएटर कलेक्शन की हकदार है।"

हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म के तीनों कलाकार की पहली झलक जारी की थी, जिसने डिजिटल जगत में धूम मचा दी।

फिल्म 21 जनवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT