'लव एंड वॉर': रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट का धमाका, विंटेज लुक में लगीं खूबसूरत
क्या है खबर?
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से एक और नया लुक जारी हो गया है। इस बार निर्माताओं ने आलिया भट्ट का पहला लुक जारी किया है, जिसने आते ही फैंस को उत्साहित कर दिया। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई थी, जिसमें उनका इंटेंस और लहुलुहान लुक देखने को मिला था। वहीं, आलिया का पोस्टर विंटेज लुक वाली अनुभूति देता है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
पोस्टर
आलिया का शानदार अवतार सामने आया
भंसाली प्रोडक्शन ने 'लव एंड वॉर' से आलिया की पहली झलक जारी की, जिसमें उन्हें बेहद बोल्ड, ग्लैमरस और एक कैबरे डांसर के रूप में दर्शाया गया है।
निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'आग भी, दिलों की जान भी!'
रणबीर के गंभीर लुक के बाद आलिया का यह अवतार पूरी तरह से चौंकाने वाला है। अब फैंस को फिल्म के तीसरे मुख्य किरदार विक्की कौशल की झलक का इंतजार है।
बता दें, फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Aag bhi, dilon ki jaan bhi! ❤️🔥
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
Sanjay Leela Bhansali’s Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/vv7aP0O6hL