संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर हुआ जारी, इस अंदाज में रणबीर कपूर ने जीता दर्शकों का दिल
संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर सामने लाया है और इसने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर एक नीली कार में बैठे नजर आ रहे हैं, जिनका एक हाथ खून से लथपथ है।
यह साफ इशारा करता है कि फिल्म की कहानी में कोई बड़ा सस्पेंस या ड्रामा होने वाला है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी 2 आर्मी अफसरों (रणबीर और विक्की) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आलिया के किरदार के साथ एक पेचीदा रिश्ते में बंधे हुए हैं।
विक्की के साथ संजय पहली बार काम कर रहे हैं, जबकि रणबीर के साथ वह 'सांवरिया' के बाद और आलिया के साथ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं।
फिल्म के सेट से लीक हुईं कुछ तस्वीरें जिनमें दोनों कलाकार वर्दी में दिखे थे, ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने वाली है।