Loading...
संजय कपूर की फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' का ऐलान, असल घटनाओं से होगी प्रेरित
संजय कपूर की फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' का पोस्टर आया

संजय कपूर की फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' का ऐलान, असल घटनाओं से होगी प्रेरित

Nov 20, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

संजय कपूर को आखिरी बार राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में देखा गया था। अब वह अपनी नई फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' लेकर आ रहे हैं जिसमें उन्हें मुख्य किरदार में देखा जाएगा। यश वीरा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और प्यारेलाल गुंडेचा द्वारा निर्मित यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसके निर्देशन की कमान गरुड़वेगा अंजी ने संभाली हैं। फिल्म का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने इसका पहला लुक पोस्टर भी जारी किया है।

फिल्म

कई भाषाओं के साथ देशभर में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के पोस्टर में संजय को पुलिस के गंभीर किरदार में दिखाया गया है। प्रशांत नारायणन, एस्थर अनिल, पृथ्वीराज और गंजकरप्पू जैसे कलाकार भी इसमें अहम किरदारों में नजर आएंगे।

पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, 'एक घटना, अनगिनत सवाल और सच की तलाश।'

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म क्राइम, अनसुलझे सवालों और सच की तलाश में एक दिलचस्प कहानी दर्शकों को दिखाने का वादा करती है।

इसे 2027 में पैन-इंडिया स्तर पर 9 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT