संजय गुप्ता की पत्नी ने बेटी के वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो अभी सदमे में
क्या है खबर?
फिल्मकार संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक व्याप्त है। 30 अक्टूबर, 2026 की रात 57 साल की उम्र में अचानक गिरने से उनके सिर में जानलेवा चोट लगी, जिससे उनका दुखद निधन हो गया। उनकी मौत के बाद एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि फिल्मकार की बेटी दलाई, मुंबई में उनके अंतिम संस्कार के बाहर पैपराजी को मिडिल-फिंगर दिखाती दिखीं। अब संजय की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता ने वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है।
बयान
आलोचना करने वालों को अनुराधा का कड़ा जवाब
निर्देशक मिलाप जावेरी के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए, अनुराधा ने अपनी बेटी की वायरल वीडियो को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने लिखा, 'अपने दुख और तकलीफ में, उनके (दलाई) कुछ रिएक्शन शायद मीडिया की तरफ गए होंगे। मुझे अफसोस है कि इससे किसी को दुख पहुचा। मैं सभी से विनम्रता से गुजारिश करती हूं कि वे इन रिएक्शन को समझें कि वे असल में क्या हैं।'
उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अभी गहरे सदमे में हैं।
अपील
बच्चों से जुड़ा कंटेंट हटाने की अपील की
अनुराधा ने मीडिया से अपने बच्चों की प्रतिक्रिया माफ करने की अपील की, और जोर दिया कि वे अपने पिता के निधन से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने सभी लोगों से गुजारिश की कि वे ऐसा कोई भी कंटेंट हटा दें, जो उनके बच्चों के मन पर हमेशा के लिए भावनात्मक निशान छोड़ सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से निजता और हमदर्दी बनाए रखने को कहा।
मामला
क्यों विवादों में आईं संजय-अनुराधा की बेटी?
दरअसल, संजय के अंतिम संस्कार के बाद उनके बच्चे कार से लौटे रहे थे।
उसी समय कार की आगे की सीट पर बैठीं 13 वर्षीय बेटी दलाई ने हुडी से अपना चेहरा छिपाते हुए कैमरों की तरफ 'मिडिल फिंगर' दिखाई। वीडियो में वो मुस्कुराती हुई भी नजर आ रही थीं।
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई लोगों ने बच्ची के इस व्यवहार की जमकर आलोचना की।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
This is SHOCKING 🚨🚨🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) October 31, 2026
Not sure what happened, #SanjayGupta 's daughter seen showing middle finger to the media people ⚠️⚠️⚠️ pic.twitter.com/hDGG1eoVdM