निर्माता संजय गुप्ता का बड़ा आरोप, बोले- AI निगल रहा फिल्म इंडस्ट्री की रचनात्मकता
मनोरंजन
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता आजकल फिल्म इंडस्ट्री में AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर नाखुश हैं।
उन्होंने X (जो पहले ट्विटर था) पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि VFX की जगह सस्ते AI का इस्तेमाल करना क्रिएटिविटी और कलात्मक गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा रहा है।
संजय ने कहा सस्ता AI, VFX को कर रहा है बेकार
संजय ने लिखा, 'हमारे पास पूरी VFX पाइपलाइन खाली पड़ी है, जबकि प्रोडक्शन हाउस कर्मचारियों को काम पर रखने के बजाय घटिया AI का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि यह सस्ता पड़ता है।'
उनका कहना है कि जो चीज कलाकारों की मदद के लिए एक औजार के रूप में शुरू हुई थी, अब वह सिर्फ एक शॉर्टकट बन गई है।
उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की लगन का उदाहरण देते हुए कहा कि असली फिल्म बनाने में मेहनत और यकीन की जरूरत होती है, सिर्फ तकनीक से जल्दी-जल्दी काम निपटाने से नहीं।