संजय गुप्ता के निधन पर बिलख-बिलखकर रोए निर्देशक मिलाप जावेरी, भावुक कर देगा वीडियो
क्या है खबर?
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी बुरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो संजय गुप्ता के घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। मिलाप ने 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी कई फिल्मों में गुप्ता के साथ काम किया था। एक इंटरव्यू में रोते हुए मिलाप ने कहा कि संजय गुप्ता ने उनके करियर को संवारने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी।
शोक की लहर
"वो मेरे गुरु थे..."
संजय गुप्ता की याद में भावुक हुए मिलाप जावेरी ने कहा, "वो मेरे गुरु थे। ये खबर मेरा दिल तोड़ने वाली है और मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं। मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने ही मुझे फिल्म 'कांटे' से पहला ब्रेक दिया था।"
मिलाप की तरह रोहित रॉय, रोनित रॉय समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां भी गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचीं और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।