संजय गुप्ता के निधन के बाद पैपराजी पर भड़कीं बेटी ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
निर्देशक संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त उनकी बेटी का सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में दिवंगत निर्माता-निर्देशक की बेटी दलिया पैपराजी की ओर आपत्तिजनक इशारा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो मुस्कुराती हुई अपने चेहरे को कपड़े से ढकने की कोशिश करती हैं, जबकि गाड़ी चला रहा ड्राइवर उन्हें ऐसा करने से रोकता दिखता है। वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो
वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में संजय गुप्ता की बेटी कैमरे की तरफ गंदा इशारा करती नजर आ रही हैं, वहीं ड्राइवर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है और वो कपड़े से मुंह छिपाकर मुस्कुरा रही हैं।
कई यूजर्स दलिया की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये स्थिति किन परिस्थितियों में बनी, क्योंकि वीडियो में उससे पहले का हिस्सा नहीं दिख रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
ये संजय गुप्ता की बेटी डालिया गुप्ता है! पिता के अंतिम संस्कार आते वक्त मीडिया को मिडिल फिंगर.....read more pic.twitter.com/UOU8c0vwU9
— ShivRaj Yaduvanshi (@shivaxind) November 1, 2026