संजय गुप्ता के निधन से टूटे संजय दत्त- भाई, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी
क्या है खबर?
'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले दिग्गज बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, बाथरुम में संतुलन बिगड़ने से वो गिर पड़े थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय गुप्ता के अचानक चले जाने से पूरा फिल्म जगत स्तब्ध है। संजय दत्त समेत कई सितारों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
इमोशनल पोस्ट
यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए- संजय
'आतिश', 'कांटे', और 'जिंदा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके संजय दत्त ने संजय गुप्ता के निधन पर एक्श् पर अपने भावुक पोस्ट में लिखा, 'गुप्ता, मेरे भाई। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि तुम चले गए हो। हमने साथ में बहुत कुछ साझा किया है, इतनी सारी यादें और दोस्ती के इतने सारे साल। तुम हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हो। मुझे तुम्हारी, हमारी बातचीत की और साथ बिताए हर पल की बहुत याद आएगी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए संजय दत्त का पोस्ट
Gupts, my brother. I still cannot believe that you are gone. We have shared so much together, so many memories and so many years of friendship. You have always been family to me, and that will never change. I will miss you, our conversations and all the times we spent together.… pic.twitter.com/0c4qDyHTDl
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 31, 2026
भावुक विदाई
संजय दत्त पूरा करेंगे 'कांटे 2' का सपना
संजू ने आगे लिखा, 'हम हाल ही में 'कांटे 2' को लेकर चर्चा कर रहे थे, मैं तुम्हारी याद में 'कांटे 2' के तुम्हारे इस सपने को पूरा करूंगा। मेरे भाई, तुम्हारे इस सपने को सच करने के लिए मैं सब कुछ करूंगा, तुम्हें हमेशा प्यार। तुम्हारे बिना जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रहेगी, भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'
उधर गायक मीका सिंह ने संजय गुप्ता को अपना 'गॉडफादर' और बॉलीवुड में पहला ब्रेक देने वाला मार्गदर्शक बताया।
जानकारी
सोनू समेत इन सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
सुनील शेट्टी, सोनू सूद और अनुपम खेर ने भी संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। सुनील और सोनू ने साथ बिताए पलों व सेट की यादों को याद किया, वहीं अनुपम खेर ने उन्हें 'सिनेमा का ज्ञानकोश' बताते हुए उनके अचानक जाने पर गहरा दुख जताया।