'खलनायक रिटर्न्स' के साथ संजय दत्त का महा-धमाका, साथ में ये फिल्में भी मचाएंगी धूम
क्या है खबर?
साल 1993 में आई उनकी फिल्म 'खलनायक' संजय दत्त के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। आज दशकों बाद सुभाष घई के निर्देशन की वो विरासत फिर 'खलनायक रिटर्न्स' के साथ पर्दे पर आग लगाने को तैयार है। हालांकि, संजू बाबा का ये जादू केवल 'खलनायक' के 'बल्लू' तक सीमित नहीं रहने वाला। आने वाले दिनों में संजय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से अपनी हुकूमत फिर से कायम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
#1
'खलनायक रिटर्न्स'
हाल ही में संजय की फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की घोषणा इसके टीजर के साथ की गई, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। 1993 की 'खलनायक' में जो बल्लू एक भगोड़ा अपराधी था, वह अब दशकों बाद और भी शक्तिशाली और खतरनाक रूप में वापस लौटा है। टीजर रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। उनका कहना है कि संजू बाबा जैसा स्वैग आज भी किसी और एक्टर में नहीं है।
#2
'KD: द डेविल'
संजय की धमाकेदार आगामी फिल्मों में एक और फिल्म जो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है, वो है कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की पैन-इंडिया फिल्म 'KD: द डेविल'। 'KGF' के बाद संजू बाबा एक बार फिर साउथ सिनेमा में अपने पैर जमाने के लिए तैयार हैं। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी। इसमें शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं।
#3
'राजा शिवाजी'
संजय दत्त के फिल्मी पिटारे में जो सबसे चौंकाने वाला और भव्य प्रोजेक्ट है, वो है मराठी और हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी'। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस ऐतिहासिक फिल्म में संजय दत्त का होना इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। फिल्म में संजय का किरदार, रितेश के किरदार से भिड़ता नजर आएगा, जिसका बानगी इसके शानदार ट्रेलर में दिख चुकी है। ये फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होगी।
#4 और #5
'आखिरी सवाल' और 'बाप'
संजय केवल मसाला फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। अपनी फिल्म 'आखरी सवाल' के जरिए दर्शकों को एक गंभीर और रहस्यमयी दुनिया में ले जाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त एक बेहद सुलझे हुए, लेकिन रहस्यमयी व्यक्ति की भूमिका में हैं। फिल्म 8 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उधर 'बाप' में संजय दत्त, सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती की चौकड़ी पहली बार एक साथ पर्दे पर धमाका करती दिखेगी।