
संजय दत्त की 'द भूतनी' के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, रिलीज टली
क्या है खबर?
संजय दत्त पिछली बार तेलुगु फिल्म 'डबल इस्मार्ट' में नजर आए थे और हमेशा की तरह फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।
संजू बाबा अब 'द भूतनी' नाम की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान सिद्धांत सचदेव ने संभाली है।
फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है।
द भूतनी
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
'द भूतनी' के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म अब 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
संजय ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'इंसान मोहब्बत वाली तारीख तय कर सकता है, भूतनी के आने की नहीं... वो कब आएगी, कैसे आएगी, ये सिर्फ वही जानती है! लगा था 18 अप्रैल को आएगी, लेकिन अब आ रही है 1 मई को, तैयार रहना।'
मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Insaan mohabbat wali date fix kar sakta hai, bhootnii ke aane ki nahi... woh kab aayegi, kaise aayegi, yeh sirf wahi jaanti hai! 💀
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 14, 2025
Laga tha 18th April ko aayegi lekin ab aa rahi hai 1st May ko, taiyaar rehna! 👀
#TheBhootnii– in cinemas 1st May 2025! ✨@roymouni… pic.twitter.com/SQoKoaUUIl