LOADING...
'धुरंधर 2' की सफलता के बीच संजय दत्त ने की राघव चड्‌ढा से मुलाकात, देखिए तस्वीरें
राघव चड्‌ढा से मिलने उनके घर पहुंचे संजय दत्त

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच संजय दत्त ने की राघव चड्‌ढा से मुलाकात, देखिए तस्वीरें

Apr 09, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिसे जनता ने भी भर-भरकर सराहा है। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें उन्हें आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से मुलाकात करते देखा जा सकता है। तस्वीरों को खुद राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और अभिनेता को 'धुरंधर 2' के लिए बधाई दी है।

पोस्ट

राघव चड्ढा ने दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की

राघव ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कुछ वक्त पहले मुझे संजय दत्त की मेजबानी करने का अवसर मिला, जो मेरे सबसे मिलनसार व्यक्तियों में से एक हैं। 'धुरंधर' के लिए आपको मिल रहा प्यार देखकर अच्छा लगा। आपका आकर्षण आज भी वैसा ही है और हर दौर में लोगों का आपके प्रति सम्मान भी। आप इसके पूरे हकदार हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूं।' तस्वीर में दोनों को एक साथ पोज देते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए संजय दत्त और राघव चड्‌ढा की तस्वीरें

Advertisement