संजय दत्त का मजेदार जवाब हुआ वायरल, बोले- यरवडा जेल भी नहीं सिखा पाई मराठी
मनोरंजन
हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने संजय दत्त से मराठी में बोलने को कहा।
इस पर संजय हंस पड़े और कहा, 'प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, यरवडा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। थोड़ा बहुत सीखा था।' उनकी यह मजेदार बातचीत देखते ही देखते ऑनलाइन खूब वायरल हो गई।
सरनाइक ने संजय को मराठी बोलने के लिए किया प्रेरित
सरनाइक ने अभी-अभी भीड़ को मराठी में संबोधित किया था और फिर मज़ाकिया अंदाज में संजय से भी ऐसा करने को कहा।
मुंबई में 50 साल से ज्यादा रहने के बावजूद संजय ने माना कि वे यह भाषा कभी ठीक से सीख नहीं पाए, लेकिन उन्होंने सरनाइक को अपनी लंबी दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया। काम की बात करें तो संजय हाल ही में 'सेवन डॉग्स' और 'आखिरी सवाल' में नजर आए थे।