संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए कब आएगा ट्रेलर
क्या है खबर?
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' लंबे समय से चर्चा में है। पिछले महीने निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने फिल्म की रिलीज तारीख बताई थी, जो 8 मई थी। हालांकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी न मिलने के कारण न तो फिल्म तय समय पर रिलीज होने के लिए तैयार थी और न इसका ट्रेलर आ सका। हालांकि अब रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। निर्माताओं ने नई तारीख के साथ ट्रेलर पर भी अपडेट दिया है।
रिलीज
नई तारीख पर आएगी फिल्म 'आखिरी सवाल'
'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के सफर और इतिहास पर आधारित है। यह महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर लगे बैन और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसी घटनाओं पर सवाल उठाती है। संजय इसमें प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी की भूमिका में हैं। उनके साथ अमित साध, समीरा रेड्डी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म अब 15 मई को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी, जबकि ट्रेलर 8 मई को आएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
SANJAY DUTT: 'AAKHRI SAWAL' GETS NEW RELEASE DATE – TRAILER DROPS TOMORROW... Team #AakhriSawal has unveiled a striking new poster featuring #SanjayDutt, who also produces the film alongwith #NikhilNanda.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 7, 2026
The film is now set for a worldwide theatrical release on 15 May 2026 in… pic.twitter.com/MGCDxiO40X