LOADING...
फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर जारी, इतिहास के संवेदनशील मुद्दों को लाए संजय दत्त

फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर जारी, इतिहास के संवेदनशील मुद्दों को लाए संजय दत्त

May 08, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले फिल्म 8 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 15 मई को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जबकि निर्माण निखिल नंदा और संजय ने मिलकर किया है। फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के इतिहास और उससे जुड़े अनसुने सच को पेश करती है। इसके ट्रेलर ने लोगाें को काफी उत्साहित कर दिया है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय) और उनके छात्र विक्की (नमाशी चक्रवर्ती) के वैचारिक मतभेद को दिखाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब नाडकर्णी अपने छात्र की RSS पर आधारित थीसिस को अस्वीकार कर देते हैं। इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस, आपातकाल और RSS पर लगे संलिप्तता के आरोपों पर सवाल उठाया गया है। अंत एक आखिरी सवाल पर होता है, जिसका खुलासा फिल्म में होगा। इसमें अमित साध, नीतू चंद्रा और समीरा रेड्‌डी भी अहम किरदार में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement