NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सपा-बसपा के गठबंधन के बाद यहाँ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता संजय दत्त
    अगली खबर
    सपा-बसपा के गठबंधन के बाद यहाँ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता संजय दत्त

    सपा-बसपा के गठबंधन के बाद यहाँ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता संजय दत्त

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Mar 17, 2019
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। चुनावों की तारीख़ों की घोषणा के बाद से देशभर की राजनीतिक पार्टियाँ अपने-अपने स्तर पर चुनाव अभियान में जुट गई हैं।

    भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसको टक्कर देने के लिए देश की कई पार्टियों ने गठबंधन किया है।

    उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा अब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ख़बर है कि समाजवादी पार्टी के महासचिव रहे अभिनेता संजय दत्त इस बार चुनाव लड़ सकते हैं।

    रिपोर्ट

    नहीं हुई ख़बर की आधिकारिक पुष्टि

    एक वेबसाइट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सपा-बसपा के गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

    अगर ऐसा होता है तो वह पिता सुनील दत्त, माता नर्गिस और बहन प्रिया दत्त के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले दत्त परिवार के चौथे व्यक्ति होंगे।

    हालाँकि, जब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    जानकारी

    कुमार विश्वास से हो सकता है संजय दत्त का सामना

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद सीट पर संजय दत्त का मुकाबला आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास से हो सकता है। हालाँकि, अभी तक इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

    राजनीति

    संजय दत्त 2009 में हुए थे समाजवादी पार्टी में शामिल

    जानकारी के अनुसार 2009 में अमर सिंह की वजह से संजय दत्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

    उन्हें महासचिव का पद दिया गया था और लखनऊ से चुनाव लड़ने की तैयारी भी हो गई थी। लेकिन अचानक सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम धमाकों की वजह से उनकी उम्मीदवारी को ख़ारिज कर दिया था।

    अब जब वो अपनी बची हुई सज़ा काट चुके हैं, तो समाजवादी पार्टी उनका नाम आगे बढ़ा रही है।

    फिल्म

    'जिला गाजियाबाद' फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में थे संजय दत्त

    ख़बर है कि गाजियाबाद के लिए पार्टी को एक फिल्मी चेहरे की ज़रूरत थी। संजय दत्त की छवि को देखते हुए पार्टी उन्हें प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में जुटी है।

    2013 में संजय दत्त ने 'जिला गाजियाबाद' नाम से एक फिल्म भी की थी। इसमें जिले में होने वाली गुंडागर्दी को दिखाया गया था। संजय दत्त फिल्म में एक पुलिस वाले के किरदार में थे।

    अब संजय आने वाली फिल्म 'कलंक' में नज़र आएँगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    समाजवादी पार्टी
    बॉलीवुड समाचार
    बहुजन समाज पार्टी
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    समाजवादी पार्टी

    दिव्यांग ने अखिलेश जिंदाबाद का नारा लगाया तो भाजपा नेता ने मुंह में ठूंस दिया डंडा उत्तर प्रदेश
    अखिलेश-मायावती का गठबंधन भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा, देखें विश्लेषण नरेंद्र मोदी
    सपा-बसपा गिले-शिकवे भुलाकर साथ काम करें, यही मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा- मायावती भारतीय जनता पार्टी
    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती

    बॉलीवुड समाचार

    ओरिजिनल कंटेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्मों के लिए देखें ये भारतीय यूट्यूब चैनल यूट्यूब
    रिलीज़ के दूसरे ही दिन तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की अमिताभ और तापसी की 'बदला' मनोरंजन
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं वरुण धवन मनोरंजन

    बहुजन समाज पार्टी

    आय के मामले में सबसे आगे निकली BJP, इस साल मिले Rs. 1,027 करोड़ कांग्रेस समाचार
    जानिये कौन है वो लड़की, जिससे राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी
    2019 लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी की राह में बाधा बन सकती हैं ये तीन महिला नेता भारत की खबरें

    मनोरंजन

    विवादों के बाद आकाश अंबानी की शादी में जमकर नाचे हार्दिक पांड्या-करण जौहर, देखें वीडियो मुकेश अंबानी
    'खतरों के खिलाड़ी 9' के विजेता बने पुनीत पाठक, बताई जीतने की वजह अक्षय कुमार
    'कसौटी जिंदगी की 2' में हिना खान को रिप्लेस करेंगी ये अभिनेत्री, निभाएंगी कमोलिका का किरदार बॉलीवुड समाचार
    जोया बनाएंगी 'गली बॉय' का सीक्वल, बताया- कौन सा एक्टर रैपर के रोल में नहीं फिट दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025