सेंसर बोर्ड ने पास की संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल', जानिए कब सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल
संजय दत्त की नई फिल्म 'आखिरी सवाल' को 15 मई को रिलीज से ऐन पहले CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से U/A 16+ का सर्टिफिकेट मिल गया है। असल में, फिल्म को पिछले हफ्ते ही रिलीज होना था, पर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के चलते इसकी रिलीज टल गई थी। ये फिल्म भारतीय इतिहास के एक अहम पड़ाव को दर्शकों के सामने लाएगी। यह कुछ कम जानी-पहचानी सच्चाइयों से पर्दा उठाएगी और निस्वार्थ सेवा के जज्बे को भी उजागर करेगी।
संजय दत्त के साथ दम दिखाएंगे ये सितारे
फिल्म में अमित साध, नामाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, तृधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिजित मोहन वारंग, जिन्होंने अपनी फिल्म 'पिकासो' से पहचान बनाई है, इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं निखिल नंदा और संजय दत्त फिल्म के निर्माता हैं। उत्कर्ष नैथानी ने इसकी कहानी लिखी है। इस प्रोजेक्ट में कई सह-निर्माताओं का भी खास योगदान रहा है।