NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
    मनोरंजन

    संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ

    संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 28, 2022, 06:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
    पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी संजना संघी

    अभिनेत्री संजना संघी बॉलीवुड में अपने पांव जमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'दिल बेचारा' में लीड भूमिका में देखा गया था। उसके बाद से ही दर्शक उनकी अगली फिल्म की राह देख रहे थे। अब खबर है कि उन्होंने एक नई फिल्म साइन कर ली है और खास बात यह है कि इसमें वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    संजना के नाम पर लग चुकी है मोहर

    बॉलीवुड हंगामा को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "संजना जल्द ही निर्देशक अनिरूद्ध रॉय चौधरी की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी, जो 'पिंक' जैसी शानदार फिल्म दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं। उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है।" सूत्र ने बताया, "संजना इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ दिखने वाली हैं। अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में कई जाने-पहचाने चेहरे दिखेंगे, जिनके नाम निर्माता अभी बाहर नहीं आने देना चाहते।"

    'ओह माय गॉड 2' में दिखेंगे पंकज

    हिंदी सिनेमा में छोटे-छोटे किरदार निभाकर आज लोगों की पहली पसंद बनने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड से लेकर OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना नाम कमा चुके हैं। अपने दमदार अभिनय से सबको अपना दीवाना बनाने वाले पंकज फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में भी दिखेंगे।

    जल्द शुरू होगा फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम

    संजना और पंकज अभिनीत यह फिल्म विज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जो सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'सलमान खान: बियॉन्ड द स्टार' लेकर आ रहा है। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन हो चुका है और कहानी भी फाइनल हो गई है। जल्द ही इसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। निर्माता आने वाले दिनों में फिल्म की घोषणा करेंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और ना ही इसकी रिलीज डेट सामने आई है।

    संजना ने पिछले दिनों दिया था हिंट

    संजना ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वह अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं अपने अगले सफर की शुरुआत करने के लिए कितनी उत्साहित हूं। मैं इस कहानी से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपको अपनी अगली फिल्म के बारे में बताने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।'

    फिल्म 'दिल बेचारा' से मिली संजना को पहचान

    संजना जब आठवीं क्लास में थीं तो उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने 'बार बार देखो', फुकरे रिटर्न्स' और 'हिंदी मीडियम' में सहायक भूमिका निभाई। इसके अलावा संजना शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' में भी दिखीं। 2020 में उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' में काम करने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई और इसी फिल्म से संजना लोकप्रिय हुईं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    पंकज त्रिपाठी
    संजना संघी

    ताज़ा खबरें

    गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरावानी ने कंपोज किए हैं ये सदाबहार हिंदी गाने बॉलीवुड समाचार
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: बाबर आजम ने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक लगाया बाबर आजम
    मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किशोरों के लिए सीमित करेगी विज्ञापन मेटा

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज से पहले विवादों में, हाईकोर्ट पहुंची ASP की बेटी अर्जुन कपूर
    'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक जारी, शूटिंग शुरू तापसी पन्नू
    'नागिन 6' फेम महक चहल अस्पताल से एक हफ्ते बाद लौटीं घर, दी स्वास्थ्य की जानकारी नागिन टीवी शो
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का फर्स्ट लुक जारी, ट्रेलर कल होगा रिलीज कार्तिक आर्यन

    आगामी फिल्में

    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, करवाए 10 बड़े बदलाव अर्जुन कपूर
    ऋतिक रोशन असली लड़ाकू विमानों के साथ कर रहे हैं शूटिंग, खुद किया खुलासा  ऋतिक रोशन
    यामी गौतम ने जताई मधुबाला की बायोपिक में काम करने की इच्छा यामी गौतम

    पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी से कंगना रनौत तक, राजनेताओं के किरदार में दिखने वाले हैं ये कलाकार कंगना रनौत
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव
    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा की बेहतरीन फिल्में, जिन्हें OTT पर देखना पसंद करते हैं लोग ऋचा चड्ढा

    संजना संघी

    महिला केंद्रित फिल्म 'धक धक' बनाएंगी तापसी, ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर तापसी पन्नू
    आदित्य रॉय कपूर की 'ओम' की रिलीज डेट जारी, माधवन की 'रॉकेट्री' से होगा मुकाबला बॉलीवुड समाचार
    संजना संघी की 'उलझे हुए' का ट्रेलर रिलीज, 11 फरवरी को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'दिल बेचारा' की संजना संघी ने हासिल की नई उपलब्धि, बनीं IMDb की ब्रेकआउट स्टार बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023